सदर: माफिया अशरफ के गनर प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या का मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी पर 50 हजार का इनाम
Sadar, Allahabad | May 17, 2026
प्रयागराज में माफिया अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या का मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी अब 50 हजार का इनामी हो गया है। उस पर पहले 25 हजार का इनाम था जिसे बढ़ा दिया गया है। दुर्रानी 39 दिन से फरार है और प्रयागराज पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश कर रही है अतीक के आईएस-227 गैंग का सक्रिय मेंबर आसिफ माफिया भाइयों के सबसे खास शूटरों में गिना जाता था।