हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा शुरू, जिले के 40 केंद्रों पर हो रही परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुरू हुई, जबकि दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।