बंगाल से टोटो में छिपाकर लाई जा रही 149 लीटर शराब जब्त, मद्य निषेध टीम ने पीछा कर तस्कर को दबोचा
कटिहार मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल से टोटो में छिपाकर लाई जा रही करीब 148.980 लीटर शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान टीम ने तस्कर का पीछा करते हुए प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर रोड पर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला, हुसैनाबाद निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान टोटो से 106.500 लीटर बीयर एवं 42.980 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मद्य निषेध विभाग ने शराब और टोटो को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।