कांके: पानी,बिजली संकट को लेकर पेयजल और स्वच्छता तथा विद्युत विभाग के साथ उपायुक्त रांची ने किया समीक्षा बैठक।
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2026 रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार को 12 बजे से समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता और विद्युत विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।