भोगांव: भोगांव में हजरत सैय्यद अबू बक्र का उर्स शुरू, तीन दिवसीय आयोजन में जायरीनों की भीड़ उमड़ी
भोगांव के मैनपुरी रोड स्थित ईदगाह पर सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत सईद सैय्यद अबू बक्र रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स परंपरागत रूप से शुरू हो गया है। होली की छठ के पावन अवसर पर आयोजित यह उर्स साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहा है।