बरेली: ज्ञानवापी पर संग्राम तेज, मौलाना शहाबुद्दीन ने भगवा झंडे वाले बयान पर कहा- 'मस्जिद कयामत तक मस्जिद रहेगी'
धीरेंद्र शास्त्री के ज्ञानवापी पर दिए बयान पर मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मस्जिद कयामत तक मस्जिद ही रहेगी, किसी समझौते का सवाल नहीं। बयान को भड़काऊ बताते हुए कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की, कहा मामला न्यायालय में है और फैसला सभी को मान्य होगा।