घोसी: भखरा गांव में सीआईएसएफ जवान का शव पहुंचते ही ग्रामीणों की लगी भीड़, पूर्व सांसद व विधायक समेत कई नेता पहुंचे
भखरा गांव का एक सीआईएसएफ का जवान की मौत ह्रदय गति रुक जाने के कारण हरियाणा के यमुनानगर में हो गई। मौत के 2 दिन बाद जैसे ही मृतक का शव उसके गांव में पहुंचा । आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मौके पर पूर्व सांसद, स्थानीय विधायक एवं कई गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।