गुमला: तीन मंजिला छत से गिरा युवक, रिम्स रेफर, 12 मई को है शादी
Gumla, Gumla | May 4, 2026 सदर थाना क्षेत्र के तर्री निवासी विकास कुमार पाठक तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. गणेश राम ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। विकास अपने घर की छत पर चढ़कर एस्बेस्टस (छत की शीट) लगा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर तीन मंजिला छत से नीचे जमीन पर गिर गया।