इंदौर: वीएचपी नेता संतोष शर्मा की पत्नी को आया धमकी भरा फोन, तुकोगंज थाने में शिकायत
Indore, Indore | Jun 3, 2026 इंदौर में विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा की पत्नी दीप्ति शर्मा को धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा ने तुकोगंज थाना पुलिस को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है, बुधवार 3 बजे मिली