खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत ‘झारखंड बंद’ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आदिवासी मुंडा समाज, आदिवासी एकता मंच और आदिवासी हो महासभा जैसे प्रमुख संगठनों के नेतृत्व में राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।