पाकरटांड: पाकरटांड कैरबेड़ा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो साथी घायल, अस्पताल में भर्ती
पाकरटांड थाना क्षेत्र के कैरबेडा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से मंगलवार को 4:00 बजे अरविंद और विपिन नामक दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए ।दोनों को स्थानीय लोगों की प्रयास पर सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया बताया गया कि तेज रफ्तार में बाइक चलाकर आ रहे थे। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से दोनों गिरकर घायल हो गए।