चंदौसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्रवाई की मांग की
चन्दौसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय 'अन्नू' के नेतृत्व में आपात बैठक शनिवार दोपहर 3:30 बजे के करीब आयोजित की। बैठक में व्यापारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है