पाटी: आटा चक्की दुर्घटना के मृतक की पत्नी को जिला सहकारी बैंक द्वारा मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम, PM सुरक्षा बीमा योजना से मिली
Pati, Barwani | Jul 6, 2026 ग्राम बोकराटा निवासी पूर्व सरपंच धना सस्तिया की पिछले दिनों आटा चक्की की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजना का संबल मिला है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक की कानूनी वारिस और उनकी पत्नी झिंगली बाई को ₹2 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। जिससे परिवार को आर्थिक सहयोग होगी