पीपलखूंट: महिला पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रॉला, बाइक को टक्कर के बाद हुआ बेकाबू, दो की मौत
जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में कचोटिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रॉला बांसवाड़ा से पत्थर भरकर प्रत