पन्ना: पन्ना के किसान को मिला 32.80 कैरेट का हीरा, नीलामी में 2 करोड़ 21 लाख रुपये मिले, खेती और घर निर्माण में लगाएंगे राशि
Panna, Panna | Dec 6, 2024 जिले के किसान स्वामी दीन पाल को काफी समय पहले उनके खेत में संचालित खदान से 32.80 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला था। यह हीरा पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा किया गया था। आज, 6 दिसंबर, को हुई अंतिम नीलामी में इस हीरे को 2 करोड़ 21 लाख रुपये में खरीदा गया।