वारिसलीगंज: नवादा: वारसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुलिस ने जेसीबी से बड़े पैमाने पर हटाया अवैध कब्जा
नवादा जिले के वारसलीगंज में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध कब्जों को हटाया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए निर्माण और सामान को मौके से हटा दिया गया।