विदिशा नगर: पुलिसकर्मी पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, आरक्षक पर मामला दर्ज
रायसेन जिले के संग्रामपुर निवासी उधम सिंह अहिरवार ने डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी दीपक गुर्जर पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।पीड़ित उधम सिंह का आरोप है कि चोरी हुए मवेशियों की तलाश में वह विदिशा आया था।