कालपी: कालपी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट आरक्षण व्यवस्था बेपटरी, ऑटोमेटिक टिकट मशीन वर्षों से पड़ी खराब
Kalpi, Jalaun | May 8, 2026 कालपी रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण व्यवस्था बदहाल होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, आरोप है कि तत्काल टिकट बुकिंग में कर्मचारियों की मनमानी के चलते यात्रियों की पर्चियां गायब कर अपने चहेतों के टिकट बनाए जा रहे है, स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट मशीन भी लंबे समय से खराब है, शुक्रवार दोपहर 4 बजे लोगों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।