कायमगंज: नवजागृति कठेरिया महासंघ ने विशेष समुदाय द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कायमगंज के गांव चांदपुर कच्छ निवासी संजीव कुमार पुत्र सेवाराम और उनके 4 भाइयों ने 2020 में अपनी मेहनत की कमाई से ग्राम सामाउद्दीनपुर में एक जमीन खरीदी थी।गांव के विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने अवैध रूप से इस जमीन पर कब्जा कर लिया। शिकायत के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई।नवजागृति कठेरिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर कठेरिया के नेतृत्व में SDM को ज्ञापन सौंपा।