सोनीपत: 17 लाख 77 हजार 8 मतदाता करेंगे 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए सोनीपत-06 लोकसभा सीट के लिए आज सांय 06 बजे से प्रचार बंद हो गया है। चुनाव में कुल 17 लाख 77 हजार 08 मतदाता हिस्सा लेंगे जो 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी गुरूवार को लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।