सिकंदरा: अंधविश्वास कांड की गूंज: रवैय गांव पहुंची पुलिस, टोना-टोटका के आरोप में महिला से मारपीट मामले की जांच तेज
Sikandra, Jamui | Jun 22, 2026 18 जून को रवैय गांव में एक युवक की मौत के बाद अंधविश्वास के चलते उसकी सगी चाची पर टोना-टोटका का आरोप लगाकर की गई मारपीट मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे सिकंदरा थाना की पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों एवं ग्रामीणों से गहन पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।