सांगोद: सांगोद क्षेत्र के कनवास के राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान आयोजित, विद्यार्थियों को सिखाए गए कानूनी अधिकार
Sangod, Kota | Apr 23, 2026 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सांगोद के कनवास क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा सत्यनारायण व्यास और सचिव गीता चौधरी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनवास, ब्लॉक सांगोद में गुरुवार को प्रातः 11बजे संपन्न हुआ।