पोहरी: टीकाकरण कार्यक्रम की राज्य स्तरीय दल ने की समीक्षा,संयुक्त संचालक के नेतृत्व में पोहरी पहुंचा दल
मीजल्स आउट ब्रेक नियंत्रण व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु वरिष्ठ संयुक्त संचालक के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के दल ने पोहरी पहुंच कर टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की।इस दौरान दल ने स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण से लेकर हितग्राहियों से गृह भेंट कर संवाद किया। यह जानकरी जनसंपर्क कार्यालय से शनिवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई।