कलान: गंगा में अनियंत्रित होकर घुसा बजरी लदा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टल गया
जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट पर बजरी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में उतर गया। चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय किसानों ने कई ट्रैक्टरों की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की, तब बाहर निकाला जा सका।