जखनिया: मुख्तार को रोकते तो आज जिंदा होता, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने अफजाल अंसारी पर किया हमला
गाजीपुर की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने बड़ा हमला बोला है। विजय मिश्रा ने मरहूम मुख्तार अंसारी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बड़े भाई के तौर पर अफजाल अंसारी ने समय रहते उन्हें अपराध की राह पर जाने से रोका होता तो आज हालात कुछ और होते।