चायल: कोटिया विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सुनीं जन समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने मंगलवार को एक कॉलेज परिसर में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया और कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे!