सगमा: सगमा में प्रशासनिक विफलता की भेंट चढ़ी 17 वर्षीय किशोरी, सड़क न होने से खटिया पर ढोकर अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण
Sagma, Garhwa | Jun 19, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र के केतमा गांव से एक बेहद दर्दनाक और व्यवस्था को आईना दिखाने वाली तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार को वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से 17 वर्षीय चंदा कुमारी, पिता मोहन गौड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चंदा की मौत महज एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और बदहाल बुनियादी ढांचे का परिणाम है। मिली जानकारी के अनुसार,