बालाघाट: अक्षरा घोडेश्वर ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया बालाघाट का मान, डॉक्टर बनना चाहती हैं
जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतेरा की छात्रा अक्षरा घोडेश्वर ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से न केवल बालाघाट जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। अक्षरा घोडेश्वर पिता अनिल घोडेश्वर की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का मा