भदोही: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सांडा गांव में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सुरियावा ब्लॉक के सांडा गांव के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की 225 महिलाओं, किशोरियां व बच्चे शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता रीना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।