भिंड नगर: सिकाटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड के उमरी थाना इलाके के सिकाटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत युवक ने आज शनिवार के रोज दोपहर 12 बजे उमरी थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है