शेखपुरा: भोजडीह गांव के समीप ईंट से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त,चालक को आई गंभीर चोटे
शेखपुरा-शाहपुर मुख्य पथ भोजडीह गांव के समीप एक ट्रक स्कॉर्पियो को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ईंट से भरा ट्रक शेखपुरा की तरफ जा रहा था। जो भोजडीह गांव के समीप रोड व पुल सकरा होने के कारण स्कॉर्पियो को बचाने में ट्रक पुल तोड़कर गड्ढे में जा गिरा। ट्रक का नंबर JH050H6082 है। वहीं चालक को सदर अस्पताल में भेजा गया। चालक व ट्रक मालिक का पहचान नहीं हुआ है।