कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी किए गए तीन वाहनों को पुलिस ने किया बरामद
Kanke, Ranchi | Mar 14, 2024 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी तीन वाहनों को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। अपराधियों को पकड़ने और चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अपराधियों का पीछा किया गया, इस दौरान अपराधी वाहन छोड़कर फरार हो गए।