कोंडागांव: ईद-उल-अज़हा पर कोंडागांव में भाईचारे और उत्साह का माहौल, मुस्लिम समाज ने देश की तरक्की, अमन और शांति की मांगी दुआ
कोंडागांव नगर में ईद-उल-अज़हा का पर्व आज गुरुवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 7 बजे जामा मस्जिद से जुलूस ईदगाह के लिए रवाना हुआ, जिसकी अगुवाई मुख्य इमाम कारी शमीम रज़ा ने नात शरीफ पढ़ते हुए की। सुबह 8 बजे ईदगाह में ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई, जहां मुल्क की तरक्की, अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।