आरा: डिलिया गांव में बगीचे में आम की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | May 8, 2024 डिलिया गांव में आम के रखवाली कर रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बारे में बताया गया आम तोड़ने को लेकर के दो दिन पहले विवाद हुआ था। गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा धमकी दी गई थी। कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक डिलिया गांव के स्वर्गीय बहादुर राम का पुत्र अगहनु राम बताया गया।