आरा: खुशहालपुर गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 8, 2024 शहर के सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को चाकू मार दी। जख्मी युवक को चाकू दाहिने हाथ में बांह एवं कलाई पर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।