कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 10, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो न्यायालय से वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों के नाम शहजाद, अफसर निवासीगण गांव बरनावी व फरमान अली है।