डंडई: मनरेगा में बड़ा खेल! ज़मीन पर मजदूर नहीं, फिर भी ऑनलाइन हाजिरी से ₹446 की निकासी का आरोप
Dandai, Garhwa | May 26, 2026 गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड की सोनेहारा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पंचायत की उप मुखिया चांदनी कुमारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बीडीओ डंडई को आवेदन देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में डोभा निर्माण कार्य मशीनों से कराया जा रहा है, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 446 मजदूरों की