चायल: मोहम्मदपुर गांव में स्कूल जा रही छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का आरोप, शोर मचाने पर युवक भागे
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां ने पिपरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।