बिसौली: बदायूँ लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने संसद में बिसौली-बदायूँ रेल लाइन का मुद्दा उठाया
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बदायूँ से सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को 1 बजे करीब अपने संसदीय क्षेत्र के बिसौली समेत पूरे इलाके से जुड़े एक अहम लोकहित मुद्दे को उठाया। उन्होंने चन्दौसी-बिसौली-बदायूँ-उसहैत-कायमगंज के बीच लगभग 100 किमी लंबी नई रेलवे लाइन के निर्माण की मांग की।