चौरसिया दिवस सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान, रफीगंज में हुई समाज की अहम बैठक
रफीगंज में चौरसिया समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चौरसिया दिवस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रदीप कुमार चौरसिया ने की। इस अवसर पर जिला संयोजक सह पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को औरंगाबाद स्थित सम्राट अशोक भवन में भव्य चौरसिया दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में परिवार सहित भारी संख्या में भाग लेने और इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला मंत्री रमाकांत चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष अनिल चौरसिया, संरक्षक जितेंद्र उर्फ जीतू चौरसिया, विजय चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया, बंशीधर चौरसिया, सचिव सोहन चौरसिया, मोहन चौरसिया, विवेक चौरसिया, संतोष चौरसिया, पिंटू चौरसिया, उपेंद्र चौरसिया, सुजीत चौरसिया, डॉ. अरुण चौरसिया सहित रफीगंज चौरसिया समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
#BharatCrimeLiveNews #Rafiganj #Aurangabad #Bihar #ChaurasiyaSamaj #ChaurasiyaDiwas #SamratAshokBhawan #BreakingNews