सुपौल: सुपौल में आत्मा के लेखापाल पर सरकारी राशि के गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Supaul, Supaul | May 30, 2026 सुपौल जिला कृषि विभाग से जुड़े आत्मा कार्यालय में सरकारी राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। मामले में आत्मा, सुपौल के लेखापाल हर्ष रंजन के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई आत्मा के परियोजना निदेशक द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को किसान सलाहकारों ने जिला कृषि पदाधिकारी को शिकायत दी थी।