सांगानेर: जयपुर में आंधी और तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
जयपुर में गुरुवार दोपहर मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और गाड़ियां बंद हो गईं। दोपहिया वाहन सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सुभाष चौक इलाके में दुकानों में पानी घुस गया। एमडी रोड पर भी हालात बिगड़े। मौसम विभाग ने राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है ।