बांसवाड़ा: बांसवाड़ा के किसानों के लिए राहत: कमजोर मानसून के बावजूद माही बांध से मिलेगा नियमित सिंचाई का पानी
बांसवाड़ा जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस बार मानसून कमजोर रहने के कारण किसानों को सिंचाई के पानी को लेकर चिंता सता रही थी, जिसे जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने दूर कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कमजोर मानसून के चलते मुख्य स्रोत माही बांध वर्तमान में 66 प्रतिशत भरा हुआ है ।