उज्जैन ग्रामीण: पालखंदा टोल पर पुलिस की कार्रवाई 15 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त
उज्जैन जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर व उप पुलिस अधीक्षक श्री भरत सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना नरवर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा पालखंदा पर देवास की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक