लातेहार: जिले में NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 161 अभ्यर्थी हुए शामिल
NEET (UG) 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में रविवार की शाम करीब चार बजे संपन्न हुई। परीक्षा के लिए लातेहार में पीएम केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिले में कुल 178 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित था। जिनमें से 161 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।