गौतम बुद्ध नगर: गृहमंत्री के विवादास्पद बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर क्षेत्र में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को दोपहर में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर साहब को लेकर दिए गए विवादस्पद बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है