गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के गोल्फ कोर्स के पास बने पार्क से कीमती मूर्ति और पौधे हुए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के गोल्फ कोर्स के पास बने पार्क से कीमती मूर्ति और पौधे चोरी होने का मामला सामने आया है। आपको बता दे नोएडा प्राधिकरण एक तरफ नोएडा को सुंदर बनाने की कोशिश कर रहा है तो वहीं नोएडा में अब पौधा चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है, कीमती मूर्ति और पौधे चोरी कर लिए गए हैं। 24 दिसंबर मंगलवार को इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।