गायघाट: बेरुआ गांव में एनएच 27 किनारे मनमाने ढंग से रेलिंग लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने रुकवाया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में एनएच-27 किनारे मनमाने ढंग से रेलिंग लगाए जाने को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा कराए जा रहे रेलिंग निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है