शाहजहांपुर: पुवायां में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं समेत कई लोग हुए घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के आनंद वाटिका मोहल्ले में रविवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई, उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया और बाल