कर्वी: राजापुर में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, विवादित स्थलों और अतिक्रमण हटाने व सौंदर्यीकरण के लिए दिए सख्त निर्देश
चित्रकूट-शनिवार दोपहर 2:20 बजे डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त निरीक्षण किया। राजापुर में विवादित भूमि पर अतिक्रमण रोकने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पार्किंग व्यवस्था के निर्देश दिए। तुलसी चौराहा सौंदर्यीकरण, कॉरिडोर निर्माण, मिनी बस स्टॉप व हेलीपैड योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के आदेश दिए गए।